अन्य

जदयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में जिलाध्यक्ष सह दरभंगा ग्रामीण विधायक, ईश्वर मंडल की अध्यक्षता में हुई खास बैठक

 

दरभंगा। बिहार प्रदेश नेतृत्व के निर्देशा

अनुसार दरभंगा जिला जदयू के पंडासराय स्थित कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जिलाध्यक्ष सह विधायक श्रीमान ईश्वर मंडल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिसमें , जिला कार्यकारिणी के सदस्यगण, प्रखंड अध्यक्षगण, सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षगण, विधान सभा प्रभारीगण और पार्टी के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित हुए। ज्ञातव्य हो कि पार्टी के संगठनात्मक चुनाव हेतु 2025-2028 सदस्यता अभियान का आगाज प्रदेश स्तर पर हो चुका है। पार्टी के सांसद,विधायक,पूर्व विधायक,विधान पार्षद,पूर्व विधान पार्षद, पार्टी के अन्य पदधारकों के लिए अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दरभंगा जिला जदयू को 2 लाख प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

नवनिर्वाचित विधायक ईश्वर मंडल ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में दरभंगा जिला के दस में दस विधानसभा में जीत के आलोक में सभी स्तर के साथियों के प्रति आभार प्रकट किया । उन्होंने विगत बिहार विधान सभा आम चुनाव 25 में मिले प्रचंड जनादेश के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार एवं पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद, संजय कुमार झा जी के प्रति कृतज्ञता जाहिर की । उन्होंने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकारी जिलाध्यक्ष, राज कुमार झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की स्वीकार्यता राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा जी के अद्भुत चुनावी रणनीति व मार्गदर्शन ने पार्टी को 85 सीटों पर जीत हुई। बैठक में जिला संगठन प्रभारी केदार नाथ भंडारी,मदन प्रसाद राय,अशोक कुमार सिंह,श्यामरेखा मिश्र,सुनील भारती,नरेश मिश्र माधव झा,शमीम अशरफ,अंजनी कुमार मुन्ना,रामबाबू यादव,संजीव कुमार झा,उमा शंकर कामत,हरि शंकर पासवान,विनोदानंद झा,एजाज रूमी खान,नागेंद्र पासवान,कामरान खान,अतहर इमाम बेग, सुरेश गुप्ता,संजय झा,संतोष कुमार सिंह,घनश्याम राय,चंदन जयसवाल, अबू शमां, वीरेंद्र कुमार लालदेव, रामकृष्ण लालदेव,उपेन्द्र राय,राम नरेश भगत,गोविंद मंडल,विपिन सिंह, विनोद चौधरी,गणेश झा,राज कुमार राय,राजेश राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *