
दरभंगा। वाजदी इंटरनेशनल स्कूल के उद्घाटन के संबंध में जामिया वाजदिया दरभंगा के अरबाबे हल ओ अक़्द तथा शहर के प्रबुद्धजनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहर के दर्जनों बुद्धिजीवियों ने भाग लिया और अपने मूल्यवान सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में वाजदी इंटरनेशनल स्कूल को शीघ्र शुरू करने पर बल दिया गया। सुझाव दिया विद्यालय की फीस अन्य स्कूलों की तुलना में कम रखी जाए ताकि समाज के हर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सके। उपस्थित प्रबुद्धजनों ने विद्यालय के सुदृढ़ प्रबंधन और योग्य शिक्षकों की नियुक्ति पर भी विशेष जोर दिया, ताकि बच्चों की शिक्षा और व्यवस्था उत्तम हो सके। साथ ही हॉस्टल का भी प्रबंध होगा जिसमे मुकम्मल दिनी माहौल,नमाज़ की पाबंदी पर ज़ोर दिया जाएगा ताकि बच्चे स्कूल की पढ़ाई के साथ दीनी तालीम और मिज़ाज के साथ रह सकें। सभी सुझावों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद जानशीन-ए-हज़रत अमीन ए-शरीअत मुफ़्ती फैज़ानुर्रहमान सुबहानी साहब ने कहा इंशा अल्लाह सभी सुझावों पर अमल किया जाएगा। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार भी व्यक्त किया। बैठक का समापन सदर-ए-इजलास मुफ़्ती अब्दुल ग़फ्फ़ार साक़िब साहब की दुआ के साथ हुआ। मौके पर मौलाना महबूब अख्तर मिस्बाही, मौलाना फैज़ान रज़ा अलीमी, मौलाना इफ्तिखार साक़ाफी, मौलाना असलम परवेज़ बरकाती, मौलाना वारिस अली, हाफ़िज़ कैस रज़ा, हाफ़िज़ ताजुद्दीन, हाफ़िज़ अयूब, डॉ. जहानगीर आलम, जनाब ख़ालिद रज़ा, इंजीनियर एहसानुर्रहमान फ़ैज़ानी, इंजीनियर इरफ़ानुर्रहमान यज़दानी,जनाब राशिद हुसैन, प्रोफेसर अज़ीज़ुल इस्लाम,डॉ. अयूब रायन, प्रो. नीर, डॉ. मुमताज़ आलम प्रमुख हैं।