डेस्क :कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को केंद्र से दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए कदम उठाने की मांग की और कहा कि बच्चे और बुजुर्ग इससे जूझ रहे हैं। संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि कुछ करना सरकार की ज़िम्मेदारी है। छोटे बच्चे तो परेशान हैं ही, मेरे जैसे बुजुर्गों के लिए भी यह मुश्किल है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस मुद्दे को उठाया और आरोप लगाया कि कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहता और जब प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए कदम उठाए जाएँगे तो वह केंद्र के साथ खड़ा रहेगा।
