
दरभंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बदलाव के रास्ते पर अग्रसर है। आजादी के बाद अंग्रेज समय के किए गए सार्वजनिक कार्यालयों तथा संस्थानों का नाम परिवर्तन उसी बदलाव का हिस्सा है। अंग्रेजी हुकूमत,सामंती व्यवस्था में आमूल परिवर्तन शुरू कर पीएम मोदी ने साबित कर दिया है देश में राम राज की पुनर्वापसी हो रही है। भाजपा के सांसद सह लोकसभा में पार्टी सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने प्रधानमंत्री तथा केंद्र सरकार के द्वारा केंद्रीय सचिवालय को कर्तव्य भवन सभी राज्यों के राज भवन का नाम लोक भवन तथा पीएमओ का नाम सेवा तीर्थ किए जाने को ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा इन नाम परिवर्तन के माध्यम से पीएम ने साबित कर दिया है वास्तविक रूप से देश में ग्राम सुराज का सपना साकार हो रहा है। श्री ठाकुर ने केंद्रीय कार्यालयों के नाम परिवर्तन को मील का पत्थर बताते हुए कहा इन नामों के परिवर्तन से यह स्पष्ट हो गया है भारतीय लोकतंत्र को वास्तविक रूप से आमजनों के हिसाब से परिभाषित की जा रही है लोकसभा सांसद, डा ठाकुर ने पीएमओ को सेवा तीर्थ राज भवन को लोक भवन और केंद्रीय सचिवालय को कर्तव्य भवन बनाए जाने की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा इन नामों में छिपे भाव से यह स्पष्ट होता है सत्ता सेवा का माध्यम है जिसका उद्देश्य आमजनों का कल्याण करना है।