दरभंगा : वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के द्वारा मब्बी थाना, मोरो थाना, हायाघाट थाना, बहादुरपुर थाना के सभी अनुसंधानकर्ता एवं थानाध्यक्ष के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन वरीय पुलिस अधीक्षक, कार्यालय दरभंगा में किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के द्वारा थानावार पूर्व से लंबित कांडों का समीक्षा गई एवं हत्या, डकैती, लूट, दहेज हत्या आदि जैसे कांडों का त्वरित निष्पादन हेतु समय सीमा निर्धारित किये गए।
बैठक में मुख्य रूप से अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान दिए गए निर्देश :-
* थानाध्यक्ष एवं अनुसंधानकर्ता को सक्रिय अपराधकर्मियों का नाम पता और उनके द्वारा किए गए अपराधों का विवरण गुंडा पंजी में अद्यतन करने का निर्देश दिये गए।
* ई – साक्ष्य ऐप पर सभी महत्वपूर्ण मामलों से संबंधित वीडियो को नियमानुसार अपलोड करने का निर्देश दिये गए।
* शराब बंदी नियमों को उल्लंघन करने वाले, शराब तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने एवं आए दिन हो रहे चोरी पर अंकुश लगाने के अलावा सघन गश्ती एवं अभियान चलाए जाने का निर्देश दिये गए।
* न्यायालय से प्राप्त परिवाद पत्र पर त्वरित प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिये गए।
* डायल 112 पर प्राप्त शिकायतों का ससमय निपटारा करने का निर्देश दिये गए।
