अन्य

एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जेपी नड्डा के मार्गदर्शन का है परिणाम : डॉ. धर्मशीला गुप्ता

दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर राज्यसभा सांसद, डॉ धर्मशीला गुप्ता ने कहा यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संरक्षण और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष,जे. पी. नड्डा के कुशल मार्गदर्शन का प्रत्यक्ष परिणाम है। डॉ. गुप्ता ने संसद भवन परिसर में एनडीए की जीत पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बुके देकर सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा शीर्ष नेतृत्व द्वारा कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों के साथ निरंतर संवाद, मजबूत समन्वय के कारण कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व ऊर्जा आई, जिसका परिणाम हर बूथ पर मजबूत पकड़ और एनडीए की ऐतिहासिक सफलता के रूप में सामने आया। उन्होंने कहा मोदी सरकार के कार्यकाल में मिथिला सहित पूरे बिहार में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और संगठन के सहयोग से बिहार को विकास के पथ पर आगे ले जाने में यह जीत महत्वपूर्ण निभाएगी। सांसद डॉ धर्मशीला गुप्ता ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को उनके जन्मदिन पर भी शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *