
दरभंगा। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, परवेज़ हनीफ साहब ने तौक़ीर अहमद को ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। तौक़ीर अहमद के इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज़ हनीफ और महाज़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मो. यूनुस ने भरोसा जताया के तौक़ीर अहमद के नियुक्ति से बिहार मे संगठन को मजबूती मिलेगी। पसमांदा समाज के कार्यों को पूरी ईमानदारी से उठाएंगे और पूरी सक्रियता के साथ सरकार के सामने मजबूती से रखेंगे। तौकीर अहमद ने कहा के जिस भरोसे से राष्ट्रीय कमिटी ने हमको ज़ो दायित्व दिया है मै पूरी ईमानदारी से उसका निर्वाहन करने की पूरी कोशिस करूँगा। उन्होंने आगे कहा चूकि ये एक गैर राजनितिक संगठन है इसलिए संगठन के तमाम पढ़धिकारीयों के साथ मिलकर पसमांदा समाज के उथान के लिए काम करूँगा। इसका विचार किसी भी एक राजनितिक दल को सपोर्ट नहीं करती है और मेरा कोशिस रहेगा के मै बिहार के दबे कुचले और पिछड़ी मुस्लिम समाज के आवाज़ को पूरी ईमानदारी से उठाऊंगा और सरकार के सामने रखूँगा। उमके मनोयन पर महाज़ के राष्ट्रीय प्रवक्ता नज़ीर अहमद अंसारी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,सुहैललुद्दीन जफर,राष्ट्रीय महासचिव,मो. कमरुद्दीन,राष्ट्रीय सलाहकार ई. अख्तर हुसैन और बिहार के प्रभारी रियाजुद्दीन बखो नें खुशी का इज़हार करते हुए कहा के प्रदेश का कमान एक युवा के हाथ में देने से संगठन में मजबूती आएगी और ऊर्जा आएगी!
प्रदेश उपाध्यक्ष मो. परवेज आलम ने तौकीर अहमद के मनोयन पर खुशी का इजहार किया। इनके मनोयन पर प्रदेश महासचिव, मो. शमशाद अंसारी, प्रदेश सचिव मुस्तफा मंसूरी, कार्यालय प्रभारी, मो. कैफ, प्रदेश सचिव, मो. नूर आलम इद्रीसी पटना के जिलाध्यक्ष, मो सरफराज, गया के जिलाध्यक्ष, डॉ फिरोज अंसारी, सिवान के जिला अध्यक्ष समसुल हक, दरभंगा जिलाध्यक्ष, मो. गुलजार, मधुबनी जिलाध्यक्ष इब्राहिम अब्बासी और मोतिहारी के जिलाध्यक्ष, डॉ. इम्तियाज मैं खुशी का इजहार किया और राष्ट्रीय टीम के इस फैसले का स्वागत किया।