
दरभंगा। सदर प्रखंड स्थित गाँधी नगर कटरहिया के वार्ड 17 में विगत 26 नवंबर को चोरों ने सरबर अली पिता स्वर्गीय कुदरतुल्ला साहब पूर्व डीएसपी के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इंसाफ मंच के नेता,जिला सचिव, पप्पू खान ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा की पीड़ित परिवार सदर थाना का लगातार चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन सदर थाना के द्वारा अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही है। उन्होंने कहा के चोरी मे लाखो के जेवरात सहित अन्य कई कीमती सामान ले जाने मे चोर सफल हो गए। पप्पू खान ने कहा चोरो का मनोबल बढ़ा हुआ हैं। पुलिस की गस्ती नहीं होने से चोरो का मनोबल ज्यादा बढ़ गया है, सड़को गलियों में गस्ती ठीक से नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाओ में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा स्थानीय पुलिस समय पर घटनास्थल पर भी नहीं पहुंचती है। लिखित आवेदन दिए जाने के बाद भी पुलिस प्राथमिक करने से भाग रही है। उन्होंने बताया इस बीच कई घरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं। क्षेत्र में नियमित रूप से रात्रि ग़श्ती होती तो चोरी की घटनाएं नहीं होती। वरीय पुलिस पदाधिकारी से आग्रह करते हुए कहना चाहते है की गस्ती व्यवस्था में बदलाव लाने और चोरो की धरपकड़ की कार्यवाही में तेजी लाने की आज आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया पुलिस अपनी सुस्ती तोड़े और चोरी के गए तमाम समानों को बरामद करें और जल्द से जल्द चोरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो।