अन्य

शिक्षक बुद्धिजीवियों से अपील है बिहार विधानसभा चुनाव 2025 सम्पन्न होने के बाद अब एम एल सी में अपनी भागीदारी निभाना है : कुमर राय

1 नवम्बर 2022 तक स्नातक उत्तीर्ण करने वाले लोग मतदाता बनने के लिए जो लोग आवेदन नही किए है तो वे 10 दिसम्बर तक ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करें : डॉ अमरजी कुमार

दरभंगा। राष्ट्रीय जनता दल के शिक्षक प्रकोष्ठ के नेता डॉ अमरजी कुमार मंडल के अध्यक्षता में पंडासराय गुमती के निकट स्थित आवास पर स्नातक व शिक्षक मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, कुमर राय ने भाग लिया। डॉ अमरजी कुमार मंडल के लिए अब एम एल सी में अपनी भागीदारी निभाना है, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, प्रो. गंगा प्रसाद यादव, प्रदेश प्रवक्ता मोहन यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुमर राय की उपस्थिति में सैकड़ों स्नातक,शिक्षकों की मतदाता फार्म भरा गया। श्री राय ने शिक्षक बुद्धिजीवियों से अपील करते हुए कहा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 सम्पन्न होने के बाद अब उन्होंने बताया की मुख्य निर्वाचन आयोग को मेरे शिष्टमंडल के द्वारा तिथि विसतारीत करने हेतु प्रतिवेदन दिया था मेरे प्रतिवेदन के आलोक स्नातक मतदाता बनने की तिथि को 25/11/25 से 10/12/25 तक विस्तारित किया गया है। वही डाॅ. अमरजी ने कहा 1 नवम्बर 2022 तक स्नातक उत्तीर्ण कर लिया हो और किसी भी कारण वश आपने मतदाता बनने के लिए पूर्व के तिथि में आवेदन नहीं किया तो निर्वाचन आयोग ने आपको एक मौका और दिया है। स्नातक विधान परिषद की मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाए। आवेदन 25 नवम्बर से 10 दिसंबर तक आपके प्रखंड मुख्यालय पर यह प्रक्रिया चल रही है। मतदाता बनने के लिए प्रपत्र-18 को भरकर उसके साथ स्नातक प्रमाणपत्र या अंक पत्र की नोटारी या गजेटेड पदाधिकारी से सत्यापित किया हो छाया प्रति व आधार कार्ड या वोटर आई कार्ड की छाया प्रति सहित पासपोर्ट साइज फोटो लेकर अवश्य पहुँचे उन्होंने इस कार्य मे काफ़ी सक्रिय है। प्रो. गंगा प्रसाद यादव ने कहा निर्वाचन आयोग को पूर्व के मतदाताओं को पुनः वोटर फार्म भरने के लिए बाध्य नही करना चाहिए ससमय अधिक से अधिक नये मतदाताओं को जोडना चाहिए। प्रदेश प्रवक्ता मोहन यादव ने कहा प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय के प्रतिवेदन पर वोटर बनने के तिथि को 25 नवम्बर से 10 दिसंबर तक विस्तारित किया है छूटे हुए मतदाता अविलंब फार्म भर दें। इस अभियान के मौके पर प्रो. आर के राज, नंदकिशोर राय यादव, उदय कुमार यादव, विजय कुमार श्रीवास्तव, स्वर्ण प्रसाद सिंह, डॉ गंगा मंडल, महेश मंडल, सुभाष कुमार सौरभ,रामबाबू मंगल, संतोष कुमार, चंदन कुमार, जितेंद्र कुमार रमन, मदन मंडल, डॉ अमरजीत कुमार, डॉ विजय सक्सेना सहित बड़ी संख्या में विभिन्न संगठन के शिक्षक,स्नातक उत्तीर्ण व्यक्ति उपस्थिति थे।

One Reply to “शिक्षक बुद्धिजीवियों से अपील है बिहार विधानसभा चुनाव 2025 सम्पन्न होने के बाद अब एम एल सी में अपनी भागीदारी निभाना है : कुमर राय

  1. न्यूज़ मे कैरेक्शन की जरुरत है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *