

दरभंगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी गृह संपर्क कार्यक्रम की तैयारी हेतु आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक राम जानकी मंदिर रामपुर आयोजित की गई। बैठक में गृह संपर्क कार्यक्रम को ऐतिहासिक, व्यवस्थित एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रविशंकर ने कहा कि संघ की स्थापना ऐसे समय में हुई जब हमारा देश स्वाधीनता के लिए संघर्ष कर रहा था। डॉ. हेडगेवार का स्पष्ट मत था की राष्ट्र की स्वतंत्रता, उसके पश्चात परम वैभव की प्राप्ति तथा समाज की विविध समस्याओं का स्थाई समाधान केवल हिंदू समाज के संगठित होने से ही होगा। उन्होंने जाति,भाषा,वेश-भूषा,प्रांत आदि विविधताओं को ही भेद मानकर असंगठित हुए हिंदू समाज को हिंदुत्व के आधार पर संगठित करने का विचार कर संघ की स्थापना की। संघ कार्य के प्रथम चरण में संगठन खड़ा करना ही प्रमुख कार्य था और उसे हेतु व्यक्ति निर्माण की प्रक्रिया को गतिमान करना आवश्यक था। व्यक्ति निर्माण हेतु चलने वाली नित्य शाखा में स्वयंसेवक अत्यंत समान्य दिखने वाले कार्यक्रम खेल,व्यायाम, योगासन, गीत, कहानी प्रार्थना आदि करते हैं जो शाखा के बाहर भी समाज में किए जाते हैं। उन्होँने इस अभियान को अधिक से अधिक घरों तक पहुँचाने एवं संघ के 100 वर्ष के गौरवशाली इतिहास, राष्ट्रहित में किए गए कार्यों तथा संगठन की मूल विचारधारा को समाज तक पहुंचाने पर बल दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा संघ की स्थापना से अब तक की यात्रा राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता, सेवा और संगठन के पवित्र आदर्शों को समर्पित रही है। गृह संपर्क कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक कल्याणकारी विचारों का प्रसार करना तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।इस बैठक में संदीप भगत बस्ती प्रमुख, विनोद कुमार सहनी विकास चौधरी पार्षद प्रतिनिधि, नगर कार्यवाहक राजीव कुमार, विजय कुमार, अंकुर गुप्ता, दीपक पंजीयार, संगीत साह रिंकू,सुभाष कुमार,रिंकू राजेश श्रीवास्तव,अरविंद कुमार सज्जन, गजेंद्र कुमार मुख्य मार्ग प्रमुख गिरिधारी राकेश कुमार सह नगर कार्यवाह राजीव प्रकाश मधुकर, सुमित राय सहित अनेकों सेवक उपस्थित थे।