अन्य

बाक़रगंज निवासी स्वर्ण कारोबारी राहुल कुमार की हत्या को दो महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। जिसके बाद पीड़ित परिवार के साथ लोगो ने निकाला कैण्डल मार्च

दरभंगा। बाक़रगंज निवासी स्वर्ण कारोबारी राहुल कुमार की हत्या को दो महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। इसी देरी के विरोध में पीड़ित परिवार के साथ रविवार की शाम बाकरगंज से लहेरियासराय टावर तक एक कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, महिलाओं और पीड़ित परिवार ने हिस्सा लिया। कैण्डल मार्च के दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां और बैनर लेकर पुलिस की धीमी जांच पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए लोगों का कहना था की राहुल की सरेआम गोली मारकर हत्या हुई, लेकिन दो महीने बाद भी न तो आरोपी पकड़े गए हैं और न ही जांच आगे बढ़ी है।मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार का कहना है कि राहुल दो बच्चों के पिता थे और उनकी मौत से पूरा परिवार टूट गया है। सरकार द्वारा मुआवजे को लेकर दिए गए आश्वासन भी अब तक पूरा नहीं हुआ है। परिजनों ने मांग की है कि मामले की तत्काल कार्रवाई, एसआईटी गठन, और मुख्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। सामाजिक कार्यकर्ता प्रियंका झा ने कहा दरभंगा में हत्या के मामले बढ़ रहे हैं और प्रशासन उन पर रोक लगाने में असफल है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मृतक के भाई रितेश कुमार ने कहा परिवार को अब तक न न्याय मिला है और न मुआवजा। इसलिए कैंडल मार्च निकालकर प्रशासन को संदेश दिया गया है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा।कैंडल मार्च दो किलोमीटर चलकर लहेरियासराय टावर पहुंचा, जहां लोगों ने पुलिस की लापरवाही पर कड़ी नाराज़गी जताई। दो महीने बाद भी मामले का रहस्य न खुलना प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *