
दरभंगा। इमामबाड़ी स्थित बाबा ज्वेलर्स के बगल मे रविवार को मिथिला टेक्निकल ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट का महापौर अंजुम आरा, उप महापौर नाजिया हसन वीआईपी नेता, उमेश सहनी एवं डॉ. रितेश कमल, वार्ड 36 की पार्षद फ़िरदौस जहाँ ने फीता काटकर उदघाटन किया। महापौर अंजुम आरा ने बताया यह बहुत ही खुशी की बात है यहां स्थानीय स्तर पर युवाओं को बेरोजगारी से निकाल कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। डॉ रितेश कमल ने इस तरह के इंस्टिट्यूट के खुलने से प्रैक्टिकल पर विशेष व्यवस्था की गई है ताकि छात्रों को प्रैक्टिकल के साथ समझाया अच्छी तरह से जा सके और वे यहां से कार्य मे कुशलता हासिल कर सकेगे। उमेश सहनी ने कहा इस तरह के इंस्टिट्यूट खोलने से प्रैक्टिकल जानकारी के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जा सकेगा। इस इंस्टिट्यूट की यह सराहनीय कार्य किया गया है। उपमहापौर, नाजिया हसन ने कहा ई. अयाज अशरफ के द्वारा यह खोलने से सैकड़ो युवाओं को प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के अवसर मिलेंगे। बहुत बेहतरीन काम किया गया है इसकी सफलता के लिए दुआ करते है और बधाई देते है। इस अवसर पर मिथिला टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के प्रोपराइटर ई. अयाज अशरफ ने बताया के हमारी यह इंस्टीट्यूट राजीव गांधी वोकेशनल ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट नई दिल्ली भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है। और यहां इस तरह का इंस्टिट्यूट खोलने से स्थानीय युवाओं को ट्रेनिंग के बाद रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। प्रैक्टिकल के साथ या कोर्स होगा जिसमें घरों में उपयोग होने वाले इलेक्ट्रिकल सामानों की मरम्मत की ट्रेनिंग दी जाएगी। 3 महीने के कोर्स दसवीं पास कोई भी व्यक्ति यहां से तीन माह का कोर्स कर सकते है। हमारे यहां छात्रों के लिए मुख्य फोकस प्रैक्टिकल बेहतर से बेहतर कराने पर रहेगी। इस 3 महीने के कोर्स की फीस 20 हजार रूपये होंगी। और अभी नामांकन लेने पर ₹5000 जमा कर पहले नामांकन लिया जा सकता है, बाकी फीस किस्तों में ली जाएगी। 3 महीने के कोर्स के बाद हुनर सिखो रोजगार पाओ मे नौकरी की व्यवस्था रहेगी जिसमें देश या देश से बाहर भी कर सकते हैं। हमारे यहां घरों में उपयोग होने वाले जैसे उपकरण जैसे फ्रिज, वाशिंग मशीन, एयर कंडीशनर, माइक्रोवेव,,इलेक्ट्रिक हॉउस वायरिंग सहित कई तरह के इलेक्ट्रिकल जो घरों में उपयोग में आने वाले इलेक्ट्रिक सामानों की रिपेयरिंग के के प्रशिक्षण अनुभवी शिक्षकों के द्वारा दिए जाएंगे। 100% प्रैक्टिकल की सुविधा के साथ 100% रोजगार पाने के अवसर और अनुभव भी ट्रेनर के द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी साथ ही सेफ्टी की विशेष व्यवस्था, कैंपस में वाई-फाई सुविधा और सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। प्रोपराइटर ई आयाज अशरफ की मां व वार्ड 36 की पार्षद फिरदौस जहां ने अपने बेटे के द्वारा खोले गए इस इंस्टिट्यूट की सफलता और कामयाबी के लिए दुआए दी और लोगों को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचे इसके लिए इसका प्रसार प्रचार दूर दूर तक होता रहे। मौके पर वार्ड 43 के पार्षद, मो. नेसार आलम, फिरोज आलम उर्फ़ नईम ,रेयाज अशरफ, नवीन सिन्हा बाबा , जैदी आलम, शाहबाज चौधरी इबादुर रहमान, विजय श्रीवास्तव, मो. तमन्ना,मो. तासिम, मो इमरान अंसारी सहित परिवार के अन्य लोग व शहर के गन्यमान्य लोग मौजूद रहे।