डेस्क :2025 के बिहार विधानसभा चुनावों ने निर्णायक फ़ैसला सुनाया है, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने भारी जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में इस गठबंधन ने 243 में से 202 सीटें हासिल कीं, जिससे राज्य में उनका लगातार पाँचवाँ कार्यकाल सुनिश्चित हो गया। वहीं, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय कुमार झा पटना में सीएम आवास पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कहा कि हमें बहुत बड़ा जनादेश मिला है। पूरा एनडीए और जेडी(यू) इस जनादेश को पूरी विनम्रता से स्वीकार करते हैं। हमारे नेता और पूरा एनडीए घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करेगा। ये 5 साल युवाओं के लिए हैं; हमने 1 करोड़ नौकरियों और रोजगार के अवसरों की बात कही है।
