डेस्क :बिहार की मधुबनी विधानसभा सीट पर चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प और कड़ा देखने को मिल रहा है। इस सीट को जीतने के लिए एनडीए और महागठबंधन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पहली बार चुनाव लड़ रही प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज भी इस मुकाबले में उतरी है। हालांकि अभी यह सीट राष्ट्रीय जनता दल के खाते में है। वहीं बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन कराने के बाद होने वाला यह चुनाव कई मायनों में अहम है। बिहार के मधुबनी चुनाव क्षेत्र में दूसरे चरण में यानी की 11 नवंबर को मतदान होना है।
