डेस्क : पंजाब के पटियाला जिले से आम आदमी पार्टी का विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ऑस्ट्रेलिया भागा। 2 महीने पहले रेप की FIR दर्ज हुई थी, तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी।
विधायक ने ऑस्ट्रेलिया में इंटरव्यू देकर आरोप झूठे बताए। ये भी कहा कि भगवंत मान को पंजाब से कोई मतलब नहीं। केजरीवाल जो कहते हैं, मान वही करते हैं। सरकार में विधायकों की कोई औकात नहीं है।
