रामेश्वरलता संस्कृत कालेज के एसोसिएट प्रोफेसर
डॉ. पवन कुमार झा  कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के नए वित्त पदाधिकारी बनाये गए हैं। राजभवन ने इस पर अपनी सहमति जताते हुए विश्वविद्यालय को सूचित किया है। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि
विश्वविद्यालय में वित्त पदाधिकारी के पद पर नियमित नियुक्ति होने तक अथवा राजभवन के अगले आदेश तक डॉ झा अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। डॉ झा विश्वविद्यालय के बजट पदाधिकारी भी हैं। वित्त पदाधिकारी का पद फिलहाल रिक्त था। उम्मीद है कि डॉ झा की नियुक्ति से वित्तीय कार्यों में अब तेजी आ जायेगी।
