दिल्ली विश्वविद्यालय की एक 20 वर्षीय छात्रा पर एसिड अटैक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दीप चंद बंधु अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता को गंभीर रूप से जलने के कारण भर्ती किया गया.
-पीड़िता ने बताया कि वह अशोक विहार स्थित लक्ष्मी बाई कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा है. जब छात्रा एक्स्ट्रा क्लास के लिए जा रही थी, तभी रास्ते में बदमाशों ने छात्रा पर एसिड फेंका.
