डेस्क :दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 और टर्मिनल-3 के बीच बेहतर संपर्क के लिए एक नया मेट्रो स्टेशन बनाया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। देश के सबसे व्यस्त दिल्ली हवाई अड्डे के तीन टर्मिनलों में से टर्मिनल-2 और टर्मिनल-3 एक-दूसरे के करीब हैं, जबकि टर्मिनल-1 कुछ किलोमीटर दूर है।
