डेस्क :उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक चौंकाने वाली घटना में एक बुजुर्ग दलित व्यक्ति के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसे कथित तौर पर पेशाब चाटने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने बताया कि दिवाली के दिन लखनऊ के बाहरी इलाके में एक मंदिर के पास एक बुज़ुर्ग दलित व्यक्ति को पेशाब करने के आरोप में ज़मीन चाटने के लिए मजबूर किया गया।समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पीड़ित परिवार का कहना है कि यह एक दुर्घटना थी। काकोरी निवासी 60 वर्षीय रामपाल रावत ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार शाम करीब 7 बजे शीतला माता मंदिर के पास पानी पी रहे थे, तभी स्वामी कांत ने उन पर पेशाब करने का आरोप लगाया।
