बिहार

गोवर्धन पूजा में अन्नकूट की सब्जी का प्रसाद आईए जानते है भंडारे वाली रेसिपी

Govardhan Puja 2025 Annakut Recipe: देशभर में आज यानी 22 अक्टूबर को कान्हा के भक्त गोवर्धन पूजा 2025 (Govardhan Puja 2025) का पर्व मना रहे हैं। दिवाली के बाद मनाई जाने वाली गोवर्धन पूजा में भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का प्रसाद भोग में जरूर चढ़ाया जाता है।बता दें, अन्नकूट सिर्फ सब्जियों का मिश्रण नहीं है, बल्कि यह 56 भोग का प्रतिनिधित्व करता है, जिसे श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र के क्रोध से ब्रजवासियों को बचाने के बाद ग्रहण किया था। अन्नकूट की सब्जी की खासियत यह है कि इसे बनाने के लिए न तो पहले से कोई तैयारी करनी पड़ती है और न ही किसी खास सब्जी की ही जरूरत पड़ती है। अन्नकूट का प्रसाद बनाने के लिए कई तरह की मौसमी सब्जियों का ही इस्तेमाल किया जाता है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं पूड़ी के साथ कैसे बनाई जाती है भंडारे वाली अन्नकूट की सब्जी का प्रसाद।

भंडारे वाली अन्नकूट की सब्जी बनाने के लिए सामग्री:-1 कटोरी कटी हुई लौकी

 

-1 कप गाजर

 

-1 कप परवल

 

-2 छोटे आलू

 

-1 मीडियम साइज बैंगन

 

-2 कप कद्दू

 

-1 कप फ्रेंच बींस –

 

-1 कटोरी पालक

 

-3 टमाटर

 

-4 कली लौंग

 

-6 दाने काली मिर्च

 

-2 तेज पता

 

-2 बड़े चम्मच धनिया पाउडर

 

-2 छोटे चम्मच मिर्च पाउडर

 

-1 छोटा चम्मच चीनी

 

-1 छोटा चम्मच हल्दी

 

-2 छोटे चम्मच गरम मसाला

 

-2 छोटे चम्मच आमचूर पाउडर

 

-1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी

 

-½ कप हरा धनिया

 

-1 छोटा चम्मच जीरा

 

 

-3 बड़े चम्मच सरसों तेल

 

-नमक स्वादानुसार

भंडारे वाली अन्नकूट की सब्जी बनाने का तरीका भंडारे वाली अन्नकूट की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को धोकर काट लें। सब्जियां काटते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि कटी हुई सब्जियों का साइज इतना बड़ा हो कि सब एक साथ आसानी से पक जाए। इसके बाद कढ़ाही में तेल गर्म करके उसमें जीरा-तेजपत्ता डालकर सारी सब्ज़ियां डालकर 5 मिनट ढककर पकाएं। इसे बाद एक कटोरी में 5 बड़े चम्मच पानी डालकर उसमें नमक, हल्दी, मिर्च पाउडर डालकर सब्जी में मिलाने के बाद दोबारा ढक दें। सब्जी को बीच-बीच में चलाते हुए धीमी आंच पर पकाएं। जब सब्जी पक जाए तो इसमें टमाटर, धनिया पाउडर, आमचूर, चीनी और गरम मसाला डालकर सब्जी के मसालों को अच्छी तरह पकने तक पकाएं। सब्जी से जब खुशबू आने लगे, तब गैस बंद कर दें। कान्हा को भोग लगाने के लिए अन्नकूट की सब्जी बनकर तैयार है। अब इसमें कुटी हुई लौंग और काली मिर्च, कसूरी मेथी और हरा धनिये डालकर गार्निश करें। भंडारे वाली अन्नकूट की सब्जी को आप गर्मागर्म पूड़ियों के साथ सर्व करें।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *