डेस्क :राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जिसमें राज्य भर से 143 उम्मीदवार मैदान में हैं। आधिकारिक सूची दूसरे चरण के नामांकन के आखिरी दिन जारी की गई। 143 उम्मीदवारों में 24 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। इस घोषणा के साथ ही महागठबंधन का स्वरूप भी स्पष्ट हो गया है, जिसमें राजद 143, कांग्रेस 61, भाकपा माले 20 और शेष सीटें मुकेश सहनी की वीआईपी के खाते में जाने की संभावना है। चूँकि गठबंधन की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, इसलिए अंतिम समय में कुछ उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं।
