डेस्क : भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी भी चुनाव लड़ने जा रही हैं। खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने टिकट दिया है। बिहार विधानसभा में चंदा देवी छपरा सीट से चुनाव लड़ने वाली है। छपरा सीट को लेकर पिछले कई दिनों में जो सस्पेंस चल रहा था, वो अब खत्म हो चुका है। चंदा देवी को टिकट मिलते ही बिहार की राजनीतिक में हलचल तेज हो गई है। चंदा देवी को टिकट मिलते ही छपरा सीट का मुकाबला जबरदस्त होने वाला है। छपरा सीट के लिए अब दो महिलाएं आमने-सामने होंगी। राष्ट्रिय जनता दाल (RJD) से चंदा देवी और (NDA) बीजेपी से छोटी कुमार चुनाव लड़ेंगी। आपको बताते चले कि छपरा सीट पर यादव, राजपूत, ब्राह्मण, बनिया और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अहम भूमिका निभाती है।
