अन्य

दरभंगा जिले की सभी विधानसभा सीट जीतेगा एनडीए गठबंधन : डॉ. राज भूषण चौधरी निषाद

दरभंगा। दरभंगा नगर विधानसभा सीट से एनडीए (भाजपा) प्रत्याशी संजय सरावगी ने जुलूस के साथ अपना नामांकन पत्र किया दाखिल. दरभंगा नगर क्षेत्र भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों से पट गया। नामांकन जुलूस में कार्यकर्ताओं का उत्साह दिख रहा था। यह जुलूस मनोकामना मन्दिर से होकर आयकर चौक,स्टेशन रोड,दोनार चौक, अललपट्टी, नाका 6, नाका 5, मिर्जापुर, दरभंगा टावर,सुभाष चौक होते हुए मारवाड़ी स्कुल पहूँचा। हजारों की संख्या में एनडीए समर्थक पार्टी के झंडे-बैनर के साथ छठी बार संजय सरावगी के नारे लगाते रहे। पूरे माहौल में उत्सव जैसा जोश दिखा। इस अवसर पर जनसैलाब उमड़ा रहा और क्षेत्र के कोने-कोने से बड़ी संख्या में भाजपा एवं एनडीए समर्थक उपस्थित हुए। नामांकन कार्यक्रम में विशेष रूप से भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री, डॉ राजभूषण चौधरी निषाद, राज्यसभा सांसद, विवेक ठाकुर उपस्थित रहे। दोनों ही नेताओं ने अपने संबोधन में संजय सरावगी को विजयी बनाने का आह्वान करते हुए कहा दरभंगा की जनता विकास, सुशासन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर भरोसा करती है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ राजभूषण चौधरी निषाद ने कहा संजय सरावगी ने दरभंगा में विकास का जो मॉडल प्रस्तुत किया है, वह एनडीए की नीतियों का सच्चा प्रतिबिंब है। जनता एक बार फिर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएगी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एनडीए की सरकार ने दरभंगा को शिक्षा,स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई दिशा दी है। संजय सरावगी की जीत दरभंगा के और तेज विकास की गारंटी होगी। दरभंगा सासंद गोपाल जी ठाकुर ने कहा संजय सरावगी ने जनता के बीच रहकर जो काम किया है, वह उदाहरण है एक विधायक जनता के लिए कितना समर्पित हो सकता है। दरभंगा का विकास मॉडल पूरे मिथिला के लिए प्रेरणा है। दरभंगा की जनता ने सदैव विकास,राष्ट्रवाद के पक्ष में मतदान किया है। संजय सरावगी के नेतृत्व में दरभंगा नगर विधानसभा में विकास की नई कहानी लिखी गई है। जनता एक बार फिर एनडीए को भारी मतों से जिताने का संकल्प ले चुकी है। छठी बार दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र से संजय सरावगी ने नगर आयुक्त, राकेश कुमार गुप्ता के हाथो नामांकन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दरभंगा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आदित्य नारायण मन्ना ने किया। संचालन जिला महामंत्री संतोष पोद्दार, धन्यवाद ज्ञापन विधानसभा संयोजक लक्ष्मण कासंस्कार ने किया। नामांकन समारोह में सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चितौड़गढ़ सांसद, सीपी जोशी,राज्य सभा सांसद डॉ धर्मशीला गुप्ता,बहादुपुर विधायक,मदन सहनी, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी,पूर्व विधान पार्षद अर्जुन सहनी,जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना,लोजपा (रा) के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र झा, जदयू के महानगर अध्यक्ष माधव झा वैद्यनाथ चौधरी बैजू,विधानसभा प्रभारी मुकुंद चौधरी, विधानसभा संयोजक लक्ष्मण कास्यंकार, जिला उपाध्यक्ष राजू तिवारी,सोनी पूर्वे,संगीता शाह, मंडल अध्यक्ष रतन पासवान,रमेश झा,पिंटू भंडारी,संगीत कुमार साह,श्रवण कुमार महतो, उदय शर्मा,मुकुंद चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा दरभंगा सहित एनडीए के वरिष्ठ नेतागण, एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता, पदाधिकारी,स्थानीय लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *