बिहार

PM मोदी का बिहार को नारा: एकजुट NDA-एकजुट बिहार, फिर बनेगी सुशासन की सरकार

डेस्क :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं से केंद्र और नीतीश कुमार सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर घर तक पहुँचने का आह्वान किया और “एकजुट एनडीए, एकजुट बिहार – फिर बनेगी सुशासन की सरकार” का नारा दिया। मोदी ने कहा कि आजकल दीपावली, छठ पूजा और अन्य उत्सवों की तैयारियां जोरों पर है। बिहार में लोकतंत्र का महा-उत्सव की शुरूआत भी हो चुकी है। आप भी दिन-भर चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों में व्यस्त रहते हैं। आप सभी के परिश्रम को भाजपा का हर कार्यकर्ता बहुत ही गौरव के साथ देखता है। आप सभी को मैं बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *