अन्य

जन सुराज से टिकट मिलने के बाद दरभंगा पहुंचे केवटी से,बिलटू सहनी एवं दरभंगा ग्रामीण से डॉ. शोएब खान का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

दरभंगा। जन सुराज से टिकट मिलने के बाद पटना से दरभंगा पहुंचने पर दरभंगा के केवटी से बिलटू सहनी एवं दरभंगा ग्रामीण से उम्मीदवार, डॉ. शोएब अहमद खान का कार्यकर्ताओ ने बिठौली चौक पर जोड़दार स्वागत किया गया। दोनों उम्मीदवारो को मिथिला की परम्परा पाग, चादर , माला पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया और इसके बाद लोगो से मिलने अपने अपने क्षेत्र की जनता के बिच पहुंचे। डॉ शोएब अहमद खान दरभंगा ग्रामीण में की ओर बिलटू सहनी केवटी की ओर निकल पड़े। मुख्य मुद्दों के साथ चुनाव मैदान में उतर रहे है डॉ. शोएब अहमद खान जिसमे शिक्षा, स्वास्थ्य,अपराध, भ्र्ष्टाचार,पलायन और रोजगार जैसे मुद्दे शामिल है। श्री शोएब ने कहा जो लोग कहते है यह करेंगे वो करेंगे किसी के कहने पर नहीं जाना है, पहले कोई ऑप्शन विकल्प नहीं थे लेकिन अब तो विकल्प जन सुराज के रूप में है इसलिए एक बार जन सुराज को और हमें मौका दिया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *