डेस्क :भोजपुरी गायक-अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर से मिलने पटना के शेखपुरा हाउस पहुंचीं। इसके बाद ज्योति सिंह की मुलाकात प्रशांत किशोर से हुई। मुलाकात के बाद ज्योति सिंह ने कहा कि मैं यहाँ चुनाव लड़ने या टिकट मांगने नहीं आई हूँ, मैं यह सुनिश्चित करने आई हूँ कि किसी और महिला को मेरे जैसा अन्याय न सहना पड़े। मैं ऐसी सभी महिलाओं की आवाज़ बनना चाहती हूँ। इसलिए मैं प्रशांत भैया से मिली। चुनाव या टिकट पर कोई चर्चा नहीं हुई। मैं यहाँ सिर्फ़ उन सभी महिलाओं के लिए आई हूँ।
