Sherry Singh: शैरी सिंह ने भारत का नाम इंटरनेशनल लेवल भारत का नाम रौशन किया है. उन्होंने मिसेज यूनिवर्स 2025 का खिताब जीतकर भारत के लिए एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. सबसे खास बात ये है कि ये पहली बार है, जब किसी भारतीय महिला ने ये खिताब अपने नाम किया है.120 देशों की पार्टिसिपेंट्स ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था. यह प्रतियोगिता फिलीपींस के मनिला स्थित ओकाडा होटल रखा गया था. आपको बता दें, इससे पहले शेरी ने मिसेज इंडिया 2025 का खिताब जीत चुकी थीं, जिसके बाद ही उन्हें मिसेज यूनिवर्स के लिए चुना गया था
वुमन एंपावरमेंट और मेंटल हेल्थ पर बात की शैरी सिंह ने अपनी सुंदरता के साथ-साथ अपनी बुद्धिमानी, कॉन्फिडेंस और सोशल थिंकिंग से जजों का दिल जीत लिया. उन्होंने वुमन एंपावरमेंट और मेंटल हेल्थ जैसे गंभीर मुद्दों पर बात की, जिससे सभी ऑडियन्स और जूरी उनसे प्रभावित हुए. उनके कॉन्फिडेंस और कम्पैशन ने उन्हें ये खिताब जीताया है. उन्होंने ये खिताब जीतने के बाद कहा, “यह केवल मेरी जीत नहीं है, यह हर उस महिला की जीत है, जिसने कभी भी सपने देखने की हिम्मत की है.”
कौन रही रनर-अप?दुनिया भर से 120 देशों की महिलाओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था. इसमें भारत से शैरी सिंह विजेता रहीं, वहीं पहली रनरअप सेंट पीटर्सबर्ग, दूसरी फिलीपींस, की बनी.
भारत ने पहली बार जीता ये खिताब सबसे गौरव की बात ये है कि, शैरी ने पहली बार भारत को ये खिताब दिलाया है. ये जीत सिर्फ शैरी की नहीं, बल्कि पूरे भारत की है. जब उन्हें ताज पहनाया जा रहा था, तो भारतीय तिरंगा ऊंचा लहराया गया. यह हर भारतीय महिला के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है.
