डेस्क :कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने गुरुवार को कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के लिए विपक्षी महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा। अनवर ने एएनआई को बताया कि हमारी समन्वय समिति लगातार बैठकें कर रही है और मुझे उम्मीद है कि आज और कल के बीच सभी सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। सीटों के बंटवारे की सही जानकारी जल्द ही दे दी जाएगी।
