दरभंगा के हाउसिंग कॉलोनी स्थित भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर के घर पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई में भारी मात्रा में नगद बरामद

दरभंगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाउसिंग कॉलोनी स्थित भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर के ठिकाने पर छापेमारी,भारी मात्रा में नकदी बरामद किया गया है। विजिलेंस विभाग की टीम ने आज हाउसिंग कॉलोनी स्थित पीडब्लूडी बिल्डिंग में तैनात विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रणव कुमार को किराए के मकान पर अचानक छापेमारी की गई थी। सूत्रों के अनुसार टीम को दस्तावेज़,नकदी कैश और कई अहम सामग्रियां मिली हैं। विजिलेन्स की टीम के द्वारा यह कार्रवाई सुबह 8 बजे जाँच व पूछताछ शुरू हुई जो काफ़ी देर तक हुई।