राष्ट्रीय

बीड़ी जलाने के बाद पेट्रोल पर माचिस की तीली फेंकी, छह लोग झुलसे

डेस्क :महाराष्ट्र के नासिक शहर में बुधवार को एक व्यक्ति ने बीड़ी जलाने के बाद अनजाने में माचिस की तीली वहां फैले पेट्रोल पर फेंक दी, जिससे लगी आग में छह लोग झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दीपुलिस ने बताया कि कुछ घायलों को जिला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का निजी चिकित्सा केंद्र में इलाज किया जा रहा है। उसने बताया कि यह दुर्घटना शहर के सतपुर इलाके में दोपहर के समय हुई।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, महादेववाड़ी स्थित मटन मार्केट के पास कुछ मजदूर एक पेड़ की कटाई कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मजदूर पेड़ काटने वाली मशीन चलाने के लिए एक कैन में पेट्रोल लेकर आए थे।

अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात कार ने कैन को टक्कर मार दी, जिससे पेट्रोल वहां फैल गया। उन्होंने बताया कि तभी पास में बैठे एक बुजुर्ग व्यक्ति ने बीड़ी सुलगाई और बिना सोचे-समझे माचिस की तीली फेंक दी।

अधिकारी ने बताया कि जलती हुई माचिस की तीली से अचानक तेजी से आग फैली, जिससे छह लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाई। अधिकारी ने बताया कि सतपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *