
दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आज बुधवार को दरभंगा नगर विधानसभा के दरभंगा नगर उत्तरी मंडल की विशेष बैठक मिर्जापुर स्थित नगर उपाध्यक्ष आकांक्षा झा के आवास पर भाजपा नगर अध्यक्ष,रमेश झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सह दरभंगा लोकसभा के प्रभारी,उपेंद्र तिवारी एवं बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह नगर विधायक,संजय सरावगी भी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्वमंत्री,उपेंद्र तिवारी ने कहा विधानसभा चुनाव की तैयारी में सक्रियता के साथ जुट जाए। पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त करने, जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने एवं मतदाताओ के साथ संवाद अभियान को गति देने पर बल देते हुए उन्होंने प्रत्येक मंडल एवं शक्ति केंद्र पदाधिकारियों से आग्रह करते हुए कहा घर घर जाकर अपने जनसंपर्क अभियान को तेज करें। मंत्री सह नगर विधायक,संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा बिहार में विकास,सुशासन की निरंतरता बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त करना होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊँचाइयों को छू रहा। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मिलकर हमे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुँचाना यही हमसबो का लक्ष्य है। बैठक का संचालन महामंत्री, अरुण झा द्वारा किया गया। मौके पर दरभंगा भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना, उपाध्यक्ष अभयानंद झा, विधानसभा प्रभारी मुकुंद चौधरी, जिलामंत्री, पिंटू महासेठ,संजीव बलिदानी,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सपना भारती,आरती कुमारी,प्रीति शर्मा, विकास साहु, निरंजन पासवान, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन दरभंगा नगर उत्तरी मंडल के महामंत्री पंडित वेदव्यास ने किया।दूसरी ओर भाजपा दरभंगा जिला कार्यालय में विधानसभा चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण हुई बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने पर बल दिया। अतिथि के रूप में बुलंदशहर के सांसद सह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री,भोला सिंह,लोकसभा प्रभारी सह उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्वमंत्री,उपेंद्र तिवारी ने भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष, प्रो आदित्य नारायण मन्ना ने किया। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती,बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सक्रियता,केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने पर बल दिया। भोला सिंह ने कहा प्रधानमंत्री,नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के मार्ग पर बढ़ रहा है। बिहार में भाजपा संगठन मजबूत,सक्रिय है। विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रचंड बहुमत से विजय प्राप्त करेगी। लोकसभा प्रभारी, उपेंद्र तिवारी ने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की शक्ति का आधार है। उन्होंने कहा संगठन तभी मजबूत होगा जब हर कार्यकर्ता अपने बूथ को सशक्त बनाए। जनता से सीधे जुड़कर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दे। मौके पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री सह नगर विधायक, संजय सरावगी,जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा,डाँ प्रेममोहन मिश्रा, मीना झा,अमरनाथ झा,डॉ मृदुल शुक्ला,जिला पदाधिकारी,मोर्चा के अध्यक्ष,प्रकोष्ठ के संयोजक सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विजय चौधरी ने किया। यह जानकारी मिडिया प्रभारी सह भाजपा नेता, मुकुंद चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मीना झा ने किया।