
दरभंगा। जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मंडल और जदयू पूर्व दरभंगा नगर अध्यक्ष, दीदार हुसैन चाँद ने जदयू छोड़कर थामा राजद का दामन पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष, मंगली लाल मंडल के हाथो दरभंगा से पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष,गोपाल मंडल ने राजद की सदस्यता ग्रहण कर लिया। बताते चले की ये पहले राजद में ही थे जब इनके नेता जदयू में गए तो ये भी चले गए थे। पुन: अपने पुराने घर राजद में लौट आए एसा लोगो का भी कहना है। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की गोपाल मंडल के राजद में आने से दरभंगा में पार्टी को मजबूती मिलेगी। मौके पर अब्दुलबाड़ी सिद्दीकी, एम.ए.ए. फातमी,भोला यादव, तनवीर हसन,ललित यादव, ओम प्रकाश खेड़िया, यासमीन खातुन, कुंवर राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
