डेस्क :वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार एनडीए के सीएम चेहरा हैं। केंद्रीय मंत्री ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे को लेकर एनडीए सहयोगियों के बीच किसी भी मतभेद से इनकार किया और कहा कि बातचीत चल रही है और जल्द ही अंतिम फॉर्मूला तय कर लिया जाएगा। सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में नीतीश कुमार एनडीए के मुख्यमंत्री पद के चेहरे हैं। एनडीए के भीतर सब कुछ ठीक है। विधानसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे की व्यवस्था चल रही है और जल्द ही अंतिम फॉर्मूला तय हो जाएगा… और आप लोगों को इसके बारे में पता चल जाएगा
