राष्ट्रीय

कफ सिरप से 20 बच्चों की मौत पर सरकार सख्त, निर्माता कंपनी के मालिक को दबोचने चेन्नई पहुंची पुलिस

डेस्क :मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने बुधवार को बताया कि राज्य में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से अब तक 20 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि पाँच का इलाज चल रहा है। इन 20 बच्चों में से 17 छिंदवाड़ा जिले के, दो बैतूल जिले के और एक पांढुर्ना जिले का है। शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में छिंदवाड़ा, बैतूल और पांढुर्ना जिलों में 20 बच्चों की जान चली गई है। राज्य सरकार काफी सख्त है। छिंदवाड़ा से पुलिस की टीमें कोल्ड्रिफ निर्माता कंपनी के मालिक को गिरफ्तार करने के लिए चेन्नई और कांचीपुरम पहुँच गई हैं और मामले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *