डेस्क :पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के संस्थापक एच.डी. देवेगौड़ा को मंगलवार को बुखार के बाद मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी। मणिपाल हॉस्पिटल्स ने भी एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री को संक्रमण के कारण ओल्ड एयरपोर्ट रोड स्थित उनके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की विज्ञप्ति में कहा गया है, “उनका वर्तमान में चिकित्सा प्रबंधन चल रहा है और चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम उनकी प्रगति पर नज़र रख रही है।
