राष्ट्रीय

कौशांबी में बेहोश होकर गिरे पीआरडी जवान की अस्पताल में मौत

डेस्क :कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को साइकिल से ड्यूटी पर जाते समय बेहोश होकर गिर पड़े प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के एक जवान की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पश्चिम शरीरा थाने के प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि नागचौरी का पूरा गांव के निवासी पीआरडी जवान सुरेंद्र प्रसाद पांडेय (55) सुबह नौ बजे साइकिल से मंझनपुर मेडिकल कॉलेज ड्यूटी करने जा रहे थे और गांव के बाहर पहुंचने पर रास्ते में बेहोश होकर साइकिल से गिर पड़े।

उन्होंने बताया कि रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने उन्हें देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज कौशांबी में भर्ती कराया, जहांइलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *