राष्ट्रीय

11 दिन से वेंटीलेटर पर मौत से लड़ रहे फेमस सिंगर का निधन, बाइक हादसे में हुए थे गंभीर घायल

डेस्क :पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का 11 दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद निधन हो गया। हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास एक सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। खबरों के अनुसार, बाइक चलाते समय नियंत्रण खोने और दुर्घटनाग्रस्त होने से उनके सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने अपने ट्विटर हैंडल पर राजवीर जवंदा के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि राजवीर जवंदा के असामयिक निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। कई दिनों के बहादुरी भरे संघर्ष के बाद, वह हमें बहुत जल्दी छोड़कर चले गए। आपकी भावपूर्ण आवाज़ और जीवंत आत्मा हमेशा हमारे दिलों में गूंजती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *