
दरभंगा। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार को पत्र लिखकर जदयू नेता,जदयू के प्राथमिक सदस्यता सहित अपने सभी पदों से इस्तीफा दिए जाने को लेकर पत्र भेजा गया है। दिए गए पत्र में उन्होंने कहा की मै दीदार हुसैन चाँद अंसारी जदयू पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देता हूं। मुझे मुख्यमंत्री आप से कोई शिकायत नहीं है लेकिन अभी जो पार्टी की स्थिति है उससे मुझ जैसे कार्यकर्ता को इग्नोर करना,बड़े नेता द्वारा बार बार अपमानित करना, जिला में खुलेआम मुस्लिम कार्यकर्ता को गाली देना और यह कहना की जदयू में मुस्लिम कार्यकर्ता का क्या काम है? मुझे लगता है यह न्याय उचित नहीं है। मैं ने पार्टी की 18 सालो तक सेवा किया है। अपने समाज में विपरित परिस्थिति में भी पार्टी के लिए काम किया। पार्टी की ओर से मुझे बहुत सम्मान भी दिया गया। लेकिन वर्तमान में दरभंगा में पार्टी की जो स्थिति बन गई है इस स्थिति में मुझ जैसे समर्पित कार्यकर्ताओ का पार्टी से इस्तीफा देना ही बेहतर है। इसलिए कृपया मेरा इस्तीफा मंजूर किया जाये। अपने त्यागपत्र की एक कॉपी,राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, संजय झा, मुख्यालय प्रभारी संगठन चंदन कुमार को भी भेजी गई है।