राष्ट्रीय

ओडिशा : वरिष्ठ बीजेपी नेता और वकील पिताबास पांडा की गोली मारकर हत्या

डेस्क : ओडिशा के ब्रह्मपुर शहर में सोमवार रात एक सनसनीखेज वारदात में भाजपा नेता और वरिष्ठ वकील पीताबास पांडा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शहर के ब्रह्मनगर इलाके में उनके घर के ठीक सामने घटी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और तनाव का माहौल बन गया है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात लगभग 10 बजे दो बाइक सवार बदमाश ब्रह्मनगर इलाके में पीताबास पंडा के घर के पास पहुंचे। जैसे ही पितबास घर के बाहर निकले, दोनों हमलावरों ने उन पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल अवस्था में पीताबास पांडा को ब्रह्मपुर के MKCG मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

पीताबास पांडा एक प्रतिष्ठित वकील और ओडिशा राज्य बार काउंसिल के सदस्य, कानूनी जगत में एक प्रमुख व्यक्ति थे। पीतबास एक वरिष्ठ वकील थे और ओडिशा राज्य बार काउंसिल के सदस्य भी थे। उन्होंने कुछ साल पहले कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। वे न सिर्फ एक अनुभवी वकील थे, बल्कि समाज और राजनीति में भी सक्रिय थे। उन्होंने ब्रह्मपुर शहर और गंजाम जिले में पहले की सरकार के कार्यकाल में कई भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *