डेस्क :मध्य प्रदेश में कई बच्चों की मौत से जुड़े अब प्रतिबंधित कफ सिरप को कथित तौर पर लिखने वाले एक सरकारी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने उसके तथा तमिलनाडु स्थित निर्माता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। राज्य में कुल मृतकों की संख्या 14 तक पहुंच गई है।
