
दरभंगा। सोमवार को कई जगह विभिन्न योजनाओं का बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री,संजय सरावगी ने शिलान्यास किया। मौके पर उप महापौर नाजिया हसन,वार्ड 21 के पार्षद,नवीन सिन्हा,वार्ड 22 की पार्षद,रिंकू कुमारी, वार्ड 24 के पार्षद खलिकुज्जमा उर्फ़ पप्पू सरदार, पूर्व पार्षद मधुबाला सिन्हा, नगर अभियंता सऊद आलम पार्षद प्रतिनिधि अरुण शर्मा न्यासी मेहतर समाज के रामाशीष राम,भोला गुप्ता, सचिन राम,वसीम अहमद,जितेंद्र राम, बलवंत कुमार, रंजीत श्रीवास्तव, श्याम कुमार यादव सहित अन्य गन्यमान्य लोगो की उपस्थिति में शिलान्यास किया गया। जिस सड़क का शिलान्यास किया गया। उसमें वार्ड 21 एवं 24 के बीच की सड़क मिलान चौक से अम्बेडकर मोड़ तक की सड़क है। दूसरी सड़क वार्ड 21 एवं 22 के बीच की सड़क जो निगम के पीछे से किलाघाट, किलाघाट से अम्बेडकर मोड़ तक की सड़क है। इसके अलावा वार्ड 21 के अंतर्गत 15 छोटी योजना, जो सड़क नाला की है, उसका भी शिलान्यास किया गया। इसमें जेपी चौक से डॉ. विनय कृष्ण यादव के घर के पास पुलिया तक नाला निर्माण कार्य ,मोहल्ला भगवानदास में शंभु राय के घर के पास से प्रो. एस. एन सिंह के घर तक नाला पर स्लैब निर्माण कार्य, भगवान दास में जेपी चौक कन्या मध्य विद्यालय के पीछे से दीपक मनी राय के घर तक सड़क निर्माण कार्य, भगवानदास जेपी चौक से पश्चिम वाली गली में स्व अशोक श्रीवास्तव के घर से सुधीर मंडल के घर तक नाला निर्माण कार्य,मोहल्ला भगवानदास जे पी चौक से पश्चिमी गली में दिवाकर जी के मकान से तरूण भंडारी के घर तक तिराहा पर सड़क ढलाई कार्य, मोहल्ला-मुफ्ती में भोला चौधरी के घर से सत्तो ठाकुर के घर तक गली की ढ़लाई कार्य, मनहरणलाल में बिंदेश्वर ठाकुर के घर से जोगिंदर ठाकुर के घर तक सड़क निर्माण कार्य, सेनापत किलाघाट में अंबेडकर मोड़ के पास वाटर ट्रीटमेंट निर्माण कार्य, भगवानदास में प्रो एस एन सिंह की गली में वाटर ट्रीटमेंट निर्माण कार्य, मिलान चौक से सुरेन्द्र महतो के घर तक पुलिया के बीच नाला की मरम्मति कार्य, मोहल्ला सेनापत में हरिबोल पार्क से निगम के दक्षिणी दिवाल तक ईंट के नाला की मरम्मति कार्य,अंबेदकर कॉलोनी में पूर्व के बने ईंट के नाला की मरम्मति कार्य, सेनापत दर्जी टोला में सुशीला विवाह भवन से लेकर किलाघाट रोड में मुन्ना खान के घर तक बने ईट के नाला का मरम्मति कार्य,मोहल्ला मुफ्ती में राम जानकी मंदिर से लेकर शाही मस्जिद तक बने नाला में मरम्मति का कार्य, दलित टोला,मुफ्ती कॉलोनी में बने पथ और नाला की मरम्मति का कार्य शामिल है। सोमवार को वार्ड 21 में इसके अलावा हरीबोल तालाब के सौंदर्यीकरण सहित तालाब के मध्य तक पथ पुल कार्य का शिलान्यास भी किया गया। इसके अलावा सुलभ जल परियोजना भवन में आर.ओ. वाटर प्लांट का भी उद्घाटन किया गया,जो शहर का पहला सरकारी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट है,जिससे लोगों को शुद्ध पेय जल दिया जाना है।