स्थानीय

दरभंगा : सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

दरभंगा (नासिर हुसैन)। जिला में विभिन्न जगहों पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए मंजू कुमारी ने बताया कि अलग-अलग जगह पर लगभग 200 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग की पदाधिकारी नेहा कुमारी के निर्देश पर कंबल का वितरण किया जा रहा है. कंबल वितरण ठंड से पीड़ित निर्धन विधवाओं एवं दिव्यांगों आदि में किया गया. लगातार ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण जारी रहेगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *