बिहार

लोकतंत्र का महापर्व बिहार चुनाव: BJP आश्वस्त, जनता देगी ऐतिहासिक जनादेश, फिर NDA सरकार

डेस्क :चुनाव आयोग ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 14 नवंबर को होगी। इसको लेकर राजनीतिक दलों की ओर से प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। लोकतंत्र के इस महापर्व के लिए समस्त बिहारवासियों को बधाई। मोदी जी के नेतृत्व में NDA सरकार ने बिहार को जंगलराज से निकालकर विकास और सुशासन की नई दिशा दी है। आज बिहार, गरीब कल्याण के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा हर क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बन रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि बिहार की जनता इस बार भी विकास की राजनीति को चुनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *