बिहार

बिहार में बजा चुनावी बिगुल, दो चरणों में होगी वोटिंग, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

डेस्क :बिहार चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इसके साथ ही बिहार में चुनाव आचार संहिता लागू हो गया। बिहार में कुल दो चरणों में चुनाव होंगे। बिहार में पहले चरण का वोट 6 नवंबर को डाले जाएंगे जबकि दूसरे चरण के मतदान 11 नवंबर को होंगे। चुनावी नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। बिहार में मुख्य मुकाबला भाजपा-जदयू की गठबंधन वाले एनडीए और राजद-कांग्रेस के गठबंधन वाले महागठबंधन के बीच है। ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार में 7.43 करोड़ मतदाता हैं। इनमें से चार लाख वरिष्ठ नागरिक हैं और 14,000 मतदाता 100 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। चौदह लाख मतदाता पहली बार मतदान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *