सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी. आर. गवई की अदालत में एक वकील ने हंगामा खड़ा कर दिया। उसने CJI की ओर जूता फेंकने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया। जब पुलिस आरोपी वकील को बाहर ले जा रही थी, तब वह जोर से चिल्लाया: “सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।”
