प्रादेशिक बिहार

आज बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का होगा एलान, शाम 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

डेस्क : आज यानी सोमवार, 6 अक्टूबर को शाम 4 बजे बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा. इसके लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है जिसमें पूरी जानकारी दी जाएगी.

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का सभी राजनीतिक दलों और बिहार की जनता को बेसब्री से इंतजार है. जैसे ही चुनाव आयोग तारीखों की घोषणा करेगा, उसी पल से बिहार में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो जाएगी. आचार संहिता लागू होने का मतलब है कि सरकार कोई भी नई घोषणा या शिलान्यास नहीं कर सकेगी, जिससे मतदाताओं को लुभाया जा सके.

सूत्रों और राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बिहार में चुनाव नवंबर के महीने में कई चरणों में कराए जा सकते हैं. आज शाम 4 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह साफ हो जाएगा कि चुनाव कितने फेज (चरणों) में होंगे, वोटिंग कब-कब होगी और वोटों की गिनती किस तारीख को की जाएगी.

इस घोषणा के साथ ही बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां अपने चरम पर पहुंच जाएंगी. सभी पार्टियां अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ जाएंगी और प्रचार-प्रसार का काम तेज कर देंगी. अब सभी की नजरें शाम 4 बजे होने वाली चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *