अन्य

वर्षो पूर्व निर्मित डिग्री कॉलेज घोंघेया लक्ष्मणपुर में शिक्षक की पदस्थापना के साथ पठन-पाठन की व्यवस्था किया बेहतर  :  विनय कुमार चौधरी

दरभंगा। बिलट महथा आदर्श महाविद्यालय बहेरी के परिसर में कंप्यूटर प्रयोगशाला भवन का उद्घाटन के बिच उन्होंने कहा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजय कुमार चौधरी ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में संपूर्ण बिहार के साथ-साथ बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र में आमूल चूल परिवर्तन हुए हैं जो आने वाले पीढ़ी के लिए काफी लाभप्रद साबित होगा। वैसे तो संपूर्ण बिहार में विकास की गंगा बही है जिसमें बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र भी कहीं से कम नहीं है, लेकिन खासकर शिक्षा के क्षेत्र में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय का एकमात्र अंगीभूत इकाई के रूप में संचालित बिलट महथा आदर्श महाविद्यालय अपने स्थापना के पांच दशक बाद भी आम बच्चों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में समुचित भागीदारी नहीं निभा रही थी जो काफी दुखद था। लेकिन आज हर रूप में सुदृढ़ता प्रदान की गई है जिससे कि विधानसभा क्षेत्र के बच्चों को हर विषय का समुचित शिक्षा स्नातकोत्तर स्तर तक अपने घर पर ही मिल सके, उन्होंने बहेड़ी महाविद्यालय में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों का पद सृजन एवं पदस्थापना के साथ-साथ विज्ञान प्रयोगशाला,कंप्यूटर प्रयोगशाला के लिए भवन,उपस्कर एवं सभी संसाधन उपलब्ध कराए जाने को लेकर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार एवं बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार जताते हुए बधाई दिया। अवसर पर बेनीपुर के विधायक प्रो बिनय कुमार चौधरी ने कहा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा बरसों पूर्व निर्मित डिग्री महाविद्यालय घोंघेया लक्ष्मणपुर में शिक्षक की पदस्थापना के साथ-साथ पठन-पाठन की व्यवस्था सुदृढ़ की गई एवं तकनीकी शिक्षा के रूप में एक नया अध्याय का शुरुआत बताते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र ,एएनएम और जी एन एम महाविद्यालय में पढ़ाई प्रारंभ होना क्षेत्र के विकास में मिल का पत्थर बताया।साथ ही उन्होंने पंचायत स्तर पर माध्यमिक विद्यालय एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निर्माण के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए भवन, उपस्कर और योग्य शिक्षक की पदस्थापन की गई जो अपने आप में यह दर्शाता है बिहार की एनडीए सरकार शिक्षा के प्रति कितनी सजग है जो ग्रामीण स्तर पर भी बच्चों के शिक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं।श्री चौधरी ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक के बच्चों को सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति दोगुनी करने के साथ-साथ सभी सुविधा उपलब्ध कराए जाने को लेकर भूरी भूरी प्रशंसा की इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो कुशेश्वर यादव ने आगत अथिति का स्वागत किया। धन्यवाद प्रो सुजीत द्विवेदी ने किया बेनीपुर प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंद कुमार राय, युवा जदयू जिलाध्यक्ष राम शंकर सिंह,गजेंद्र प्रसाद सिंह, मनीष कुमार, संतोष साह, कमल प्रसाद सिंह,उमेश प्रसाद सिंह, रामशंकर मंडर, संजय कुशवाहा,राम उदगार यादव, संजीव कुमार, गंगा प्रसाद सिंह, अमित झा, बैजनाथ प्रसाद बैजू,इंद्र लालदेव, विसमोहन सिंह, भोला कुमार, पप्पू भगत सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *