अन्य

माँ दुर्गा के प्रतिमाओ का शांतिपूर्ण विर्जन हुई सम्पन्न, जिला प्रशासन, शांति समिति सदस्यों एवं रैपिड एक्शन फोर्स एवं जिला पुलिस के जवानो का रहा अहम योगदान

दरभंगा। शांतिपूर्ण दस दिवसीय दशहरा पर्व एवं माँ दुर्गा के प्रतिमाओ का विर्जन हुआ सम्पन्न। जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से बड़ी व्यवस्था की गई थी। दुर्गा पूजा के नौ वीं के अवसर पर पूजा पंडालो की ओर दर्शन के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचते। शुक्रवार को प्रतिमा का विसर्जन जिला प्रशासन के देख रेख में किया गया। इससे पूर्व फ्लैग मार्च जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के सयुंक्त नेतृत्व में निकाली गई। शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा सम्पन्न कराया गया। असामाजिक तत्व की नहीं चली यह सभी के सहयोग,समर्पण से संभव हुआ। सुरक्षा कर्मियों,रैपिड एक्शन फोर्स व स्थानीय जिला के थाना की पुलिस का अहम रोल रहा है। जिला प्रशासन की बड़ी व्यवस्था रही और शन्ति के साथ दुर्गा पूजा सम्पन्न, जिलाधिकारी, कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक,जगुनाथ रेड्डी जल्ला रेड्डी सभी को बधाई दी और शांतिपूर्ण पूजा सम्पन्न कराने के लिए धन्यवाद किया। विशेष रूप से अल्फा 114 बी एन आर ए एफ रैपिड एक्शन फ़ोर्स के कमान अधिकारी डिप्टी कमांडेंट, कृष्णा कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष फोर्स के जवान दिन रात अपना योगदान दे रहे हैं। नगर थाना के पुलिस के जवानो और कंपनी के तैनात जवानो के द्वारा यातायात सुचारू रूप से बनाए रखी जा रही है। जिससे दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को किसी तरह की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ा और सहयोग किया जा रहा है। इस बीच लगातार पदाधिकारी एवं विभिन्न जवानों को समय समय पर अलर्ट देखा गया था और खुद भी जिलाधिकारी व एसएसपी लगातार पंडालो में घूमते नजर आ रहे थे। नगर थानाध्यक्ष, अरविंद कुमार, लहेरियासराय थानाध्यक्ष, अमित कुमार सहित विभिन्न थाना की पुलिस के जवानो का अहम योगदान रहा है। दरभंगा टावर चौक स्थित भगत सिंह चौक पूजा पंडाल का जायजा लिया। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडाल एवं नगर थाना, विश्वविद्यालय थाना सहित विभिन्न जगह पर शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाई जा रही है। गुरुवार को दसवीं दशहरा भी इसी तरह से शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा मनाई गई। माँ दुर्गा की प्रतिमाओ का शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *