पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की अहम बैठक में कुल 129 एजेंडों पर मुहर लगाई गई. इस बैठक में राज्य कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और छात्रों से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि और छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाने जैसी खुशखबरी मिली, जिससे लाखों लोगों को सीधे लाभ पहुंचने की संभावना है.
बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और प्रशासन जैसे विभिन्न क्षेत्रों के प्रस्तावों पर चर्चा की गई. राज्य सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वित्तीय हितों के साथ-साथ छात्रों के शैक्षणिक लाभों को ध्यान में रखते हुए कई निर्णय लिए हैं.
राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 55% से बढ़ाकर 58% कर दिया है. यह निर्णय केंद्र सरकार के कर्मचारियों के DA बढ़ोतरी के अनुरूप लिया गया है. बिहार के सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी अब नई दरों के अनुसार लाभान्वित होंगे.
