अन्य

शांतिपूर्ण वातावरण में विजयदशमी पर प्रतिमा विसर्जन कराने के लिए सड़को पर निकले डीएम एसएसपी ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

 

दरभंगा। दुर्गा पूजा के दस वे दिन विजयदशमी पर प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आई। गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी, कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक,जगुनाथ रेड्डी जल्ला रेड्डी के सयुंक्त नेतृत्व में लहेरियासराय स्थित पुलिस लाईन से निकली फलैग मार्च लहेरियासराय थाना होते हुए शहर के विभिन्न जगहों से होकर गुजरी फ्लैग मार्च बाक़रगंज, दारुभट्टी चौक से लाइट हाउस, इस्मालगंज,नाका 6,रहमगंज,मौलागंज, नाका 5 कोतवाली थाना होते हुए विभिन्न पूजा पंडालो से होकर गुजरी फ्लैग मार्च। इस फ्लैग मार्च में सिटी एसपी,अशोक कुमार,सदर डीएसपी, राजीव कुमार,लहेरियासराय थानाध्यक्ष,अमित कुमार,नगर थानाध्यक्ष,अरविन्द कुमार सहित विभिन्न थानो के थानाध्यक्ष साथ चल रहे थे। फ्लैग मार्च निकालने का उद्देश्य जिला में जिस तरह से नौ वे दिन तक शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा मनाई गई है। उसी तरह से दस वी. दुर्गा पूजा को भी शांतिपूर्ण,सुरक्षित तरह से प्रतिमाओ का विसर्जन सुनिश्चित करना, असमाजिक तत्वों में भव्य एवं आम आदमी में बिना किसी भय के अच्छी तरह से दशहरा मनाए। इसको लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में दिखाई दिया।जिलाधिकारी, कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने साफ साफ कहा की दशहरा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और अलर्ट है। दुर्गा पूजा के लिए अतिरिक्त पुलिस फ़ोर्स को बुलाया गया था। सब कुछ अच्छी तरह से सम्पन्न हुआ है। अब प्रतिमा विसर्जन होना है इसे भी शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया जाएगा। और प्रतिमा विसर्जन के लिए सभी समितियों द्वारा निर्धारित रूट का ही पालन किया जाएगा। किसी भी तरह की गड़बड़ी या अफवाह फैलाने वाले बखशे नहीं जाएगे और उस तरह के लोगो पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। हर व्यक्ति कैमरो और विशेष टीम के नजर से बच नहीं सकते। उन्होंने कहा शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है और बड़ी संख्या में रैपिड एक्शन फोर्स भी मौजूद है। श्री रेड्डी ने कहा की किसी भी तरह की स्थिति उत्पन्न होने पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी और हालात पर काबू पा लेगी। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। इसके बाद रावण बद्ध (रावण दहन) के लिए चिन्हित किए गए स्थल का निरीक्षण करने के बाद पूजा समिति के अध्यक्ष/सदस्यों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *